मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा: खरगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: छह जुलाई (ए) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग में गिरावट को लेकर सोमवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेश यात्रा करने वाले और विदेशों में रहने वाले लोग आज भारतीय पासपोर्ट की ताकत और सम्मान को जानते हैं।