नयी दिल्ली: 29 मई (ए)
) दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यंग्यात्मक डिजिटल मंच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘एक्स’ अकाउंट को फिलहाल ‘अनब्लॉक’ करने का आदेश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया, लेकिन समीक्षा समिति को इस मामले पर विचार कर सात जुलाई से पहले फैसला लेने को कहा।
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को समिति के समक्ष डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समिति इस बात पर सहमत होती है कि अनब्लॉक किया जाना चाहिए, तो वह कानूनी रूप से सीजेपी का ‘एक्स’ अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश दे सकती है।