हैदराबाद: 12 अक्टूबर (ए) सऊदी अरब के रियाद हवाईअड्डे पर हुए हमले में मारे गए हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद यूसुफ अली उमराह की यात्रा पर जा रहे थे, तभी उनके और उनके परिवार के साथ यह हादसा हुआ।
इस हमले में अली की मौत हो गई और उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपटनम का रहने वाला है।
पड़ोसी अब्दुल आलम खान अमीन ने सोमवार को बताया कि अली के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
रियाद की एक कंपनी में काम करने वाले आईटी पेशेवर अली, हैदराबाद और सऊदी अरब के बीच आते-जाते रहते थे। उन्होंने बताया कि वह घर से भी काम करते थे।
उन्होंने ‘ बताया, “उन्होंने (यूसुफ अली) बच्चों के लिए उमराह का प्लान बनाया था। वे यहां से रियाद के लिए रवाना हुए। वे वहां एक हफ़्ते तक रुके। वे मदीना के लिए निकलने ही वाले थे, लेकिन हवाईअड्डे पर इतनी बड़ी त्रासदी हो गई।”