प्रयागराज,16 जून (ए) । यूपी के प्रयागराज जिले में
यमुना नगर क्षेत्र के कुकुर कटवा गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि तीनों के सिर पर चोट के निशान थे।
उनकी पहचान 65 वर्षीय श्याम लाल, 60 वर्षीय अमरावती और 60 वर्षीय इंद्रावती के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने उनके गांव के निवासी हिमांशु यादव (22) पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीसीपी ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।