नयी दिल्ली: 21 मार्च (ए) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत को आश्वस्त किया है कि खाड़ी देश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा उसकी “प्राथमिकता” है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ईरान के हमलों के बीच यूएई ने कहा कि वहां रहने वाले भारतीय सुरक्षित हैं और उनके साथ परिवार की तरह व्यवहार किया जाता है।
भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनसीर अलशाली ने भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का सह-प्रायोजक बनने के फैसले की सराहना की।