मैनपुरी: 14 फरवरी (ए)
) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वैन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण उस पर सवार नाबालिग लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लवकुश (17) के रूप में हुई है, वह एकहारा गांव का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था।