अमेरिका: कोनी आईलैंड में हुई गोलीबारी की घटना में चार बच्चों समेत आठ लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

न्यूयॉर्क: पांच जुलाई (ए)) न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन के कोनी आइलैंड में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में चार बच्चों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने यह जानकारी दी। एनवाईपीडी के अनुसार, घायलों की उम्र छह से 37 वर्ष के बीच है, जबकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:37 बजे कोनी आइलैंड इलाके में गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एनवाईपीडी ने कहा, ‘सभी घायलों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के जरिए आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। इनमें से सात की हालत स्थिर है।’

पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया है, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।