गैंगस्टर के वायरल जेल वीडियो मामले की जांच के तहत जेल के पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

होशियारपुर (पंजाब): पांच जुलाई (ए)) होशियारपुर स्थित केंद्रीय जेल के भीतर से एक गैंगस्टर द्वारा बनाए गए कथित वायरल वीडियो से जुड़ी जांच के सिलसिले में जेल के एक उपाधीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल में उपाधीक्षक के पद पर तैनात हरभजन सिंह को अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के कर्मियों ने चार और पांच जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 14 जून को होशियारपुर के सिटी थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में की गई है।