वाशिंगटन-तेहरान,11 जून (ए)। अमेरिकी सेना ने बुधवार रात ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया है। इस दौरान ईरान के अलग-अलग शहरों से तेज धमाकों की आवाजें भी सुनी गई हैं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यह कार्रवाई ईरान की आक्रामकता के जवाब में की जा रही है। इस बीच ईरान की सेना आईआरजीसी ने अमेरिकी हमलों के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। हालांकि आईआरजीसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। बहरीन में सायरनों की आवाजें सुनी गई हैं। 
ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की, जिसमें तेल टैंकर और वाणिज्यिक जहाज भी शामिल हैं, और कहा कि जो भी जहाज वहां से गुजरने का प्रयास करेगा, उस पर गोली चलाई जाएगी।ईरान ने इन हमलों की निंदा की है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है। दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसमें मिसाइल हमले, ड्रोन कार्रवाई और जवाबी हमले शामिल हैं।