उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराई बस, दो लोगों की मौत, कई यात्री घायल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई. कई यात्रियों ने बस के इमरजेंसी गेट और शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.