वियतनाम नौका दुर्घटना: आंध्र प्रदेश के तीन लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय
Spread the love

अमरावती: 11 जुलाई (ए) वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास एक पर्यटक नौका पलटने से आंध्र प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आंध्र प्रदेश सरकार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूबे के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वियतनाम नौका हादसे में राज्य के तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घायल दो पर्यटकों का इलाज किया जा रहा है।