रात में सोते समय पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट, दर्द से चिल्लाने लगा युवक फिर-

पटना बिहार
Spread the love

पटना,08 अगस्त (ए)। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में महिला ने रात को सोते समय पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। सोते समय अचानक हुए हमले से पति कुछ समझ नहीं पाया। आंख खुली तो पत्नी के हाथ में चाकू देखा. खुद का बचाव करते हुए पत्नी पर हमला किया, लेकिन खुद की हालत बिगड़ते देख पति घर से भाग निकला और पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल पति को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटना के फुलवारी शरीफ से पति और पत्नी के बीच विवाद का बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलाव कॉलोनी के रहने वाले शख्स का आरोप है कि पत्नी ने चाकू से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब असहनीय दर्द से उसकी आंख खुली, तो उसने पत्नी के हाथ में चाकू देखा। वह बुरी तरह खून से लथपथ हो चुका था। इस दौरान उसने पत्नी पर भी हमला किया, लेकिन खुद की हालत खराब देख वह घर से भाग निकला और सीधे पुलिस थाने पहुंच गया। फुलवारी शरीफ थाने में पहुंचकर शख्स ने आपबीती बताई। थाने तक पहुंचने में उसका काफी खून बह चुका था, उसकी हालत खराब हो रही थी, जिसके चलते पुलिस ने तत्काल ही उसे उपचार के लिए पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस मामले में आरोपी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि पति और पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। कई बार पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है, जिसके बाद पंचायत हुई और मामला शांत करा दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ के थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि घायल के द्वारा लिखित आवेदन दिया है, जिसमें पत्नी पर खाने में जहर खिलाकर प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।