तीन महिला नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची, 05 जनवरी (ए) नये साल के पहले ही सप्ताह में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में सफलता मिली है और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते में शामिल तीन महिला नक्सलियों समेत आठ प्रमुख नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।.

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवी होमकर ने बताया कि आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने राज्य में आत्मसमर्पण किया है।.