कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 13 मार्च (ए) कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले पर मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया और राज भवनों की तरफ कूच किया।.

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राजभवन की तरफ मार्च भी किया।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मध्य प्रदेश क ांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि नेताओं और कार्यकर्तओं को रोकने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने पानी की बौछार की। जम्मू में कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। वानी तथा पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अडाणी समूह से जुड़े मामले और इस केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन की कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर यहां प्रदर्शन किया और राजभवन की तरफ मार्च निकालने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हिमाचल प्रदेश में राज्य कांग्रेसकमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिह के नेतृत्व में क ांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। असम में प्रदेश कांग्रेसक मेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अमरिदर सिह राजा वड़िग की अगुवाई में पार्टी ने प्रदर्शन किया। उन्हें तितर-बितर करनेके लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।

कई अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह और प्रधानमंत्री पर लगातार हमले कर रही है। उल्लेखनीय है कि हिडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फ़ेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।