कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची से उम्मीदवार बनाया

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 21 अप्रैल (ए) कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची सीट से चुनावी मुकाबले में उतारने की रविवार को घोषणा की। पार्टी ने गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह की जगह अब प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यशस्विनी सहाय को रांची सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि गोड्डा में, विधायक दीपिका पांडे सिंह के स्थान पर प्रदीप यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।