ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर से दो किसानों की मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश विदिशा
Spread the love

विदिशा (मध्य प्रदेश): 15 अप्रैल (ए) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार को तड़के एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दो किसानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा तड़के करीब तीन बजे त्योंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा-सागर रोड पर एक गोदाम के पास हुआ।त्योंदा पुलिस थाना के प्रभारी एम.एल. भाटी ने बताया कि किसान गोदाम में अपनी फसल बेचने गए थे तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घटना में दो किसानों की मौत हो गई। दोनों मृतक भाई थे।

अधिकारी ने कहा कि तीन अन्य किसानों को चोटें आईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग गये।