मुंबई में महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, नौ नवंबर (ए) मुंबई के कुर्ला इलाके में बृहस्पतिवार को एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद पुलिस ने महिला और नवजात बच्चे को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

वी बी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोपहर बाद कमानी जंक्शन के पास एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की सूचना मिली थी। सुवर्णा मिर्गल (30) नाम की महिला बच्चे को जन्म देने के बाद बेहोश हो गई।.