हाथरस घटना के विरोध में सपा का लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 01 अक्टूबर एएनएस। यूपी की हाथरस घटना के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज के जीपीओ के पास प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आज जमकर लाठी बरसाईं। यह सभी कार्यकर्ता योगी सरकार की कानून व्यवस्था के  खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हाथरस घटने केआरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।इस दौरान लोग सड़क पर लेट गए। दर्जन भर कार्यकर्ता  चोटिल गए। इसमें से पवन सरोज का सिर फट गया।
पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा और सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी समेत करीब 50 सपाइयों को हिरासत में लेकर आलमबाग के इकोगार्डन पार्क में छोड़ दिया। यहां सभी कार्यकर्ता योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।