यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,13 नवंबर (ए)। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। जारी सूची के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। इस फेरबदल में लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के साथ कई जिलों को भी शामिल किया गया है।

नई तैनाती में आईपीएस शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर और आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। इसके अलावा आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है।