काराकस (वेनेजुएला): 25 जून (एपी) वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप से मची तबाही के बीच बृहस्पतिवार को राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया। बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए जिससे कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1000 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से प्रांतों में भारी नुकसान हुआ और कई इमारतें ढह गईं। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ये भूकंप एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं।
टेलीविजन पर बोलते हुए, वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि कम से कम 164 लोग मारे गए हैं और 970 से अधिक लोग घायल हुए हैं, उन्होंने यह भी बताया कि काराकास के उत्तर में स्थित ला गुआइरा राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा समन्वित पेशेवर बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश में मदद करने के लिए वेनेजुएला के लिए रवाना हो चुके हैं।