नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर,08 जुलाई (ए)। लाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार ये बदमाश लड़की को लेकर कल गोडा भागने की फिराक में थे।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बीते छह जुलाई को सरायखाजा थाना क्षेत्र के एक गांव से विपरीत समुदाय के लोगो द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके तीन टीमें गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गयी।
आज सरायखाजा थाने की पुलिस ने कोईरीडीहा बाजार से दो सगे भाई अख्तर और फैज पुत्र इब्राहिम निवासी बरदह आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया कि छह तारीख को हम लोग लड़की लेकर बस अड्डे पर गये वहां से आजमगढ़ होते हुए अम्बेडकर नगर ले गये। कल उसे लेकर गोण्डा भागने वाले थे।