चीन में जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: नौ जुलाई (ए)) चीन के जिनजियांग शहर में बृहस्पतिवार को जूतों के कारखाने में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव अभियान तेज करने, घटना की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ऊंचाई तक उठने वालों लपटें काफी हद तक बुझा दी गई थीं. फायर और रेस्क्यू टीमों ने 183 लोगों और 35 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग फैक्ट्री की ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. अधिकारी ने कहा कि इमारत में रखे जूते बनाने के सामान में आसानी से आग पकड़ने की क्षमता थी, जिससे आग तेजी से फैल सकती थी.