ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है : रक्षा मंत्री हेगसेथ

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अगर ईरान संवर्द्धित यूरेनियम नहीं सौंपता है तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है।

हेगसेथ ने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि क्या ईरान ने ट्रंप के उस बयान से सहमति जताई है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका “दफन सामग्री को निकालने” के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगा।

हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर‘ जैसे किसी भी आवश्यक साधन का उपयोग करने के लिए तैयार है।