रांची: 26 मई (ए)
) झारखंड पुलिस ने राजस्थान में कथित तौर पर तीन लाख रुपए में बेची गई सिमडेगा की 22 वर्षीय महिला को बचा लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति नौकरी दिलाने का वादा कर 2023 में दिल्ली ले गया था।