दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस कार्यालय में आग लगी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात अक्टूबर (ए) दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित एक कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई, जिससे सोफा और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि मंगलवार रात 11:53 बजे विश्वविद्यालय परिसर में लॉ सेंटर-1 स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली।

दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि डूसू कार्यालय में आग सोफे और फर्नीचर तक ही सीमित रही और उस पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।