शादी के कुछ दिन बाद पति के साथ रहने के लिए महिला ने रखी ऐसी शर्त,सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान

उत्तर प्रदेश बरेली
Spread the love


बरेली, 14 फरवरी (ए)। यूपी के बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी के कुछ दिन बाद ही महिला ने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मायके वालों की मदद से वह थाने तक जा पहुंची। यहां महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पति को अपने साथ में रहने के लिए एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। थाने में महिला के हंगामे के बाद पुलिस ने उसके पति को बुलाया लिया। पुलिस ने जब दोनों की बात सुनी तो सभी दंग रह गए।  
कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का विवाह कुछ समय पहले ही बड़ी धूमधाम से हुआ था। जिसके एक माह तक पत्नी काफी अच्छे से जीवन व्यतीत करने लगी। युवक के मुताबिक इसके बाद पत्नी कई बातों में अलग रहने की चर्चा करने लगी। जिसका पति ने विरोध किया तो पत्नी आग बबूला हो गई। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद मायका पक्ष पत्नी के साथ कैंट थाने पहुंच गया। जिन्होंने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगा डाले।
इसके साथ ही मायके पक्ष के लोग पति व उसके परिवार पर मुकदमें की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पति को बुलाया और दोनों का आमना सामना कराया। वहीं दोनों का आमना सामना होते ही बात स्पष्ट हो गई और पुलिस भी हैरान हो गई कि माता पिता से अलग करने के लिये पत्नी ने किस तरह के आरोप अपने पति पर लगा दिये। कैंट पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है और वह इस मामले की जांच कर रहे है। युवती के द्वारा लगाये जा रहे आरोप प्रथम दृष्टया निराधार लग रहे है। इसके अलावा जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।