बिहार : निशांत कुमार को आवंटित सरकारी आवास को लेकर राजद ने सरकार पर साधा निशाना

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 17 जून (ए) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आवंटित सरकारी आवास को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधते हुए ‘‘दोहरा मानदंड’’ अपनाने का बुधवार को आरोप लगाया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

विवाद की शुरुआत निशांत कुमार को आवंटित सरकारी आवास पर विपक्ष की आपत्ति के बाद हुई जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया के समक्ष सरकार का पक्ष रखा था।