बम धमकी : मॉस्को से आ रहे विमान की दिल्ली हवाई अड्डा पर आपात लैंडिंग

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (ए) रूस की राजधानी मॉस्को से आ रहे एक यात्री विमान में बम होने की धमकी मिलने पर इसे शुक्रवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में कुल 402 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि रूसी विमानन कंपनी एयरोफ्लोट की उड़ान संख्या एसयू-232 ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजकर 48 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। यात्रियों और चाल दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।.