बीमारी का बहाना बनाकर दुल्हन पहुंची अस्पताल,फिर प्रेमी संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर
Spread the love


मिर्जापुर,, 20 मई (ए)। उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीमारी का बहाना बनाकर शादी के बाद नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना किसी फिल्मी पटकथा की तरह है। पटेहरा क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ तय की। 
रामपुर रेक्सा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार को विधिवत शादी हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल भी गई। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। पति उसे निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से दुल्हन बगैर इलाज कराए मायके की ओर चल दी। 
रास्ते में फिल्मी अंदाज में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने पति की पिटाई कर घायल कर दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बाद में पूरा प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। विवेचना की जा रही है।