नयी दिल्ली: 22 फरवरी (ए) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया।सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे।