यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश शामली
Spread the love

शामली,26 अगस्त (ए)। उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को देर शाम हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंकित बलियान शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित जिम से निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर सरेआम गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार करके अंकित बालियान को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं दिया। हरियाणवी सिंगर मौके पर ही मारे गए। उनकी हत्या के लिए बदमाशों अंधाधुंध करीब 12 राउंड फायरिंग की जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश पहले से घात लगाकर अंकित बालियान का इंतजार कर रहे थे। मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बालियान ने हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ काफी लोकप्रिय हुआ था। बुधवार देर शाम अंकित जैसे ही जिम से निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जाने लगे तभी वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लहूलुहान अंकित को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय अंकित बालियान पुत्र सतबीर फौजी हरियाणवी गानों को गाते थे और वीडियो में अभिनय भी करते थे। अंकित बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी गाड़ी में गांव से शामली के आर्यपुरी स्थित मस्कल स्टूडियो जिम में आए थे।