एक ही मंडप में 551 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love

जौनपुर 11 दिसम्बर 2021 (ए)। यूपी के जौनपुर जिले में     तिलकधारी सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के उमानाथ सिंह मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना किया गया। एक ही मंडप में लगभग 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ।       माननीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं विधायक जफराबाद  डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। मा० राज्यमंत्री जी ने कहा कि समाज में दहेज एक बडी विडंबना है। पिता को बेटी के पैदा होते ही शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन मा० मुख्यमंत्री जी ने सबकी चिंता करते हुए उन गरीब पिता की बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत विवाह कराने की जिम्मेदारी ली।           इस अवसर  पर अन्य सरकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी।           मा० सांसद जी ने नवदंपतियो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मा० मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से लगभग 551 लोंगो का घर बस पाया है। उन्होंने कहा कि बेटी बेटे में कोई फर्क नही है, अब बेटियां परिवार के लिए बोझ नही है। गरीब बेटियो के शादी की चिंता सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बडा कोई दान नही है। यह बड़ा पुनीत कार्य किया गया है। 
        मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को दस हजार रुपये का सामान, 35 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया।            कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ रमेश चंद्र यादव ने किया।          इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।