ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़
Spread the love

प्रतापगढ़ (उप्र): 29 अगस्त (ए) प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे पाटरी पार कर रहे पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।