नयी दिल्ली: 14 सितंबर (ए) कांग्रेस ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नौगांव संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए बोरा के नाम को स्वीकृति प्रदान की है।इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद हुई है।
बोरदोलोई 2024 के लोकसभा चुनाव में नगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भाजपा के सुरेश बोरा को हराकर यह सीट जीती थी। हालांकि, बाद में बोरदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते यह सीट रिक्त हो गई।
