तोक्यो: नौ नवंबर (एपी) उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी।
जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
यह शक्तिशाली भूकंप शाम 5:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस दौरान इवाते के कुछ हिस्सों में आए भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप के बाद जापान में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने एक मीटर (तीन फीट) ऊंची सुनामी उठने की चेतावनी जारी की है। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।