सेबी 49 अधिकारियों की नियुक्ति करेगा, आवेदन मांगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 11 जून ( ए) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इस साल विभिन्न विभागों में 49 अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। इससे सेबी को अपने नियामकीय कामकाज के तेजी से और अधिक प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

यह निर्णय भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा मार्च में 97 वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने के बाद लिया गया है।सेबी ने इसी महीने जारी सार्वजनिक अधिसूचना में भारतीय नागरिकों से सामान्य, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाग खंड के लिए वर्ग ए (सहायक प्रबंधक) अधिकारी के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे हैं।

सेबी सामान्य खंड में 62, सूचना प्रौद्योगिकी में 24, विधि टीम में पांच और इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान और आधिकारिक भाषा विभागों में दो-दो पद पर नियुक्ति करेगा।

सेबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। इस चरण में चुने गए उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए उपस्थित होंगे। यह ऑनलाइन परीक्षाओं में भी होगा, जिसमें दो प्रश्न-पत्र होंगे। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

सेबी पिछले कुछ साल से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। जुलाई, 2022 में नियामक ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में 24 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जनवरी, 2021 में, बाजार नियामक ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 120 अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

मार्च, 2020 में नियामक ने 147 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और लगभग 1.4 लाख लोगों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था।

सेबी का गठन 1988 में किया गया था। हर्षद मेहता घोटाले के कारण 1992 में सेबी अधिनियम पारित होने के बाद सेबी को सांविधिक अधिकार दिए गए थे।