सपा ने जारी की उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची, आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव को टिकट

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ , 06 जून (ए)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश आजमगढ़ से धर्मेन्द्र यादव और रामपुर से तंजीन फातिमा चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने रामपुर सीट पर घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है।