यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी,कुछ भी होने के संकेत

राष्ट्रीय
Spread the love

कीव, 01 मार्च (ए)। रूस-यूक्रेन के संकट के बीच आज यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय छात्र तत्काल प्रभाव से कीव शहर को छोड़ दें। बाहर जाने के लिए रेल, बस या अन्य साधन का उपयोग कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को शहर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।
रूसी सेनाओं ने कीव के उत्तर में और खार्किव एवं चेर्निहाइव के आस-पास तोपखाने के अपने उपयोग में वृद्धि की है। घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में भारी तोपखाने के इस्तेमाल से नागरिकों के हताहत होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।