जेल से चल रहा था हथियार सप्लाई का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

राष्ट्रीय
Spread the love

जालंधर,20 अक्टूबर (ए)। पंजाब के जालंधर में पी.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान सवर्नदीप सिंह व जालंधर दिहाती के निर्देशों पर समाम के असामाजिक तत्वों/नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस विशेष मुहिम के तहत सरबजीत सिंह बाहिया पी.पी.एस. पुलिस कप्तान, इन्वेस्टीगेशन जालंधर दिहाती व जसविंदर सिंह चाहल व पुलिस पार्टी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों सहित 2 व्यक्तियों को काबू किया है पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान बताया कि गत 19 अक्तबूर को क्राइम ब्रांच पुलिस पार्टी सहित अमानतपुर मोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अवैध हथियार सप्लाई करने के लिए बिधीपुर से बस लेने के लिए खड़ें है। ए.एस.आई. बलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित हाईवे रोड अड्डा बिधीपुर में पहुंचे यहां 2 व्यक्ति जो काले रंग के बैग पकड़े खड़े थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे जिन्हें पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी विजय कुमार से 3 देसी पिस्टल, 6 मैगजीन सहित 6 जिंदा रौंद 32. व अजय कुमार से 2 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन सहित 4 जिंद रौंद 32. बरामद किए हैं । पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि जेल में बंद मुकेश कुमार यादव पुत्र प्रदीप सिंह निवासी बाहूवारा बिहार जोकि कत्ल तथा कई संगीन जुर्म के में जेल में बंद है और लंगर हाल में काम करते है। पंजाब के आसपास कई गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने का धंधा करता है। इसने ही हथियार सप्लाई करवाने के लिए अपने गुर्गे विजय कुमार व अजय कुमार को रखा हुआ है। जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने जंडियाला व अमृतसर में गैंगस्टरों व शूटरों को दिवाली पर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए हथियार सप्लाई करने थे। इन हथियारों पर यू.एस.ए. का मार्का है और जो बिल्कुल नए हैं। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। उसके बाद यह पता चल पाएगा कि यह दोनों हथियार कहां से लाते थे और आगे किसे बेचते थे। इस मामले में आरोपी मुकेश यादव को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और क्रास चैक भी किया जाएगा।