लखनऊ: तीन अगस्त (ए)
) उत्तर प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत विधायक आलमबदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मानसून सत्र के पहले दिन सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।