झारखंड की चार लोकसभा सीट के लिए भाकपा ने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: एक अप्रैल (ए) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की झारखंड इकाई ने राज्य की चार लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भाकपा की झारखंड इकाई के सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि अभय भुइयां को पलामू लोकसभा सीट से, महेंद्र ओरांव को लोहरदगा से, अर्जुन कुमार को चतरा से और राजेश कुमार किस्कू को दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।