हूती विद्रोहियों का जहाज पर फिर हमला, छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

सना: 12 अगस्त (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक जहाज पर मिसाइलें दागीं, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। यमन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक जहाज पर हमला किया है।

यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि हूतियों ने खाद्य सामग्री ले जा रहे छोटे मालवाहक जहाज ‘तिहामा’ पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले के बाद जहाज में आग लग गई।यमन के परिवहन मंत्रालय के अनुसार मिसाइल हमले के बाद लगी आग में चालक दल के चार सदस्यों की मौत हुई। इनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक बताया गया है। चार अन्य चालक दल सदस्य घायल हुए। एक बचावकर्मी के घायल होने की भी जानकारी दी गई है। इसके बाद जब जहाज पर सवार लोगों को बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, तब जहाज को दूसरी बार निशाना बनाया गया। यमनी अधिकारियों ने इस दूसरे हमले को बचाव दल समेत जहाज पर मौजूद लोगों की जान खतरे में डालने वाला बताया।