वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने आवास में मृत पाए गए

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: सात अक्टूबर (ए))हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली के जख्म मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, पूरन कुमार द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका है।

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार आईएएस हैं। जब ये घटना घटी तब उनकी पत्नी अमनीत घर पर मौजूद नहीं थीं। दरअसल, अमनीत पी कुमार सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अपराह्न करीब 1.30 बजे हमें सेक्टर 11 पुलिस थाना में सूचना मिली। सेक्टर 11 के एसएचओ और उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएफएसएल टीम मौके पर है और जाँच जारी है।कुमार की पत्नी, अमनीत पी. ​​कुमार, जो हरियाणा की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान की यात्रा पर हैं। उनके बुधवार सुबह चंडीगढ़ पहुँचने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि पूरन कुमार का शव उनकी बेटी ने बेसमेंट में पाया। इस घटना से पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।