बाराबंकी (उप्र): एक नवंबर (ए) बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की टक्कर से दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
