एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर काटा हंगामा,एयर एशिया की फ्लाइट नहीं भर सकी उड़ान

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,22नवम्बर(ए)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर एशिया (Air Asia) के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। फ्लाइट में देरी होने के कारण यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सुबह की फ्लाइट दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकी है. हम लोग कई घंटों से परेशान हो रहे हैं। मगर, फ्लाइट कब उड़ान भरेगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. लोगों के अनुसार, उड़ान में देरी की वजह फ्लाइट में आई टेक्निकल प्रॉब्लम बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से बेंगलुरु के लिए एयर एशिया की फ्लाइट को उड़ान भरनी थी। फ्लाइट की टाइमिंग सुबह की थी। मगर, टेक्निकल प्रॉब्लम आने के कारण शुरुआत में फ्लाइट का समय थोड़ा आगे बढ़ाया गया. कुछ देर बार टाइमिंग और लेट कर दी गई. इसके बाद फ्लाइट दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकी। इसके बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने एयर एशिया के स्टाफ को घेरकर जमकर बवाल काटा।